HomeHimachalस्कार्पियो गाड़ी से हो रही थी चिट्टे की तस्करी, चढ़ गए पुलिस...

स्कार्पियो गाड़ी से हो रही थी चिट्टे की तस्करी, चढ़ गए पुलिस के हत्थे, नकदी भी बरामद

बीबीएन : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस जिला बद्दी की रामशहर पुलिस ने चिट्टे सहित हजारों की नकदी के साथ 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है.

जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम रामशहर मोड़ के पास गश्त और यातायात चैकिंग के दौरान मौजूद थी. इसी बीच एक स्कार्पियो गाड़ी में सवार तीन व्यक्ति चालक मोहम्मद्दीन निवासी गांव मजौठी डाकघर देवनगर, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला, कंडक्टर साइड पर रज्जुल निवासी गांव चंद्रपुर डाकघर हाटकोटी तहसील जुब्बल, जिला शिमला और पीछे सवार नसीब रहमान निवासी गांव खंट डाकघर संघोल तहसील खमाणो जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब सवार थे.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 1000 पर 923 महिलाएं, CMO ने बैठक में दिए सख्त निगरानी के निर्देश

गाड़ी को रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो इस दौरान 32.74 ग्राम चिट्टा और 6,100 रुपये की नकदी बरामद की. एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगामी जांच जारी है.

नशे के सौदागरों की खैर नहीं
बद्दी पुलिस ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के धंधे में संलिप्त हर व्यक्ति को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा. समाज को बर्बाद करने वाले नशे के सौदागर यह जान लें कि उनकी जगह सिर्फ जेल है.

जनता से ये अपील
यदि किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. आपकी एक सूचना समाज को नशे की चपेट से बचा सकती है.

ये भी पढ़ें:  शंभुवाला के उद्योग में हादसा, लिफ्ट का रस्सा टूटने से मजदूर पर गिरा सारा सामान, गई जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More