HomeCrimeकिराये का कमरा लेकर चल रहा था ये अवैध काम, पुलिस ने...

किराये का कमरा लेकर चल रहा था ये अवैध काम, पुलिस ने अचानक दबिश देकर किया गिरफ्तार

दोनों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इनके पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है।

सोलन : जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (Special Investigation Unit) ने दाड़लाघाट थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो लोगों को ‘चिट्टे’ (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण इकाई की टीम गश्त पर थी। तभी गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गांव सयार काटली में किराये के कमरे में रह रहे दो लोग दाड़लाघाट व आसपास के युवकों को नशा बेचने का धंधा कर रहे हैं।

लिहाजा, त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने बताए गए किराये के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में रह रहे अंकुश कौशल (39) पुत्र अनूप कौशल निवासी कोटगढ़ मनसु, शिमला और शिवानी (26) पत्नी स्व. बृजेश महाजन निवासी देलग भदरोग, बिलासपुर को 30 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  नशे से काली कमाई करने वाले तस्करों पर सिरमौर पुलिस का शिकंजा, लाखों रुपए की संपत्ति सीज

पुलिस थाना दाड़लाघाट में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम (ND&PS Act) के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इनके पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More