HomeCustomयहां मड़ेगो के साथ शुरू हुआ दिवाली का पांच दिवसीय पर्व, लजीज...

यहां मड़ेगो के साथ शुरू हुआ दिवाली का पांच दिवसीय पर्व, लजीज व्यंजनों से महकी घाटी

लोग अपने कुल देवता के मंदिर जाकर चावल और अखरोट की भेंट अर्पित करते हैं। दिवाली के पंच पर्व की परंपरा हमारी संस्कृति और सभ्यता की परिचायक है, जिसे लोगों ने आधुनिकता के इस दौर में भी संजोये रखा हुआ है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ इलाके में दीपावली का पांच दिवसीय पर्व मड़ेगो अर्थात मूड़ा व्यंजन के साथ शुरू हो गया है। यह त्योहार आगामी 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। खास बात ये है कि दिवाली के पंच पर्व में प्रतिदिन भिन्न-भिन्न प्रकार के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन बनाए जाते हैं। इस दौरान पीठासीन देवताओं की विशेष पूजा की जाती है।

कोठिया जाजर पंचायत के पूर्व प्रधान कुशल तोमर, सुरेश कुमार, वरिष्ठ नागरिक दयाराम वर्मा, प्रीतम सिंह ठाकुर, दौलतराम मेहता सहित कई लोगों ने बताया कि दीपावली से दो दिन पूर्व मड़ेगों त्यौहार मनाया जाता है, जिसमें लोग अपने घरों में गेहूं, काले चने और राजमाह इत्यादि का मूड़ा बनाते हैं, जिसे अखरोट के साथ खाया जाता है।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू ने जाखू में तीर चलाकर किया रावण दहन, नशे जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने का आह्वान

इसी प्रकार छोटी दिवाली को चावल के आटे की लजीज अस्कलियां बनाई जाती है, जिसे शक्कर घी, शहद, राजमाह और उड़द की दाल के साथ खाते हैं। अमावस्या अर्थात दिवाली पर्व पर लोग अपने घरों में पटांडे और खीर बनाते हैं। रात्रि को स्थानीय मंदिरों और घरों में दीपमाला करके लक्ष्मी की खील-पताशों से पूजा की जाती है।

तदोपंरात गांव के चौपाल में मक्की के टांडों का अलाव अर्थात दवालठा जलाने के बाद रात्रि को पीठासीन देवता के नाम पर घैना अर्थात अलाव जलाया जाता है, जहां पर लोग पूरी राम बैठ कर जागरण करते हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली पर्व के दौरान शिरगुल देवता की जन्मस्थली शाया, गुरू इतवारनाथ मंदिर ठौड़ निवाड़, टोकरू टिंबा काली मंदिर हाब्बन सहित अनेक स्थानों पर मेले का आयोजन किया जाता है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ के 'रोवर्स' ने लहराया परचम, मंडी के रिवालसर में पास किया 'निपुण' प्रशिक्षण का कड़ा इम्तिहान

दिवाली के अगले दिन पड़वा अर्थात गोवर्धन पूजा के अवसर पर किसान अपने मवेशियों को माला पहलनाकर पूजा व पेड़ियां खिलाई जाती हैं। पड़वा और भैया दूज के दिन अतीत से ही खिचड़ी बनाने की परंपरा है। किसान अपने औजार दराट, दराती, हल इत्यादि की पूजा करते हैं। लोग अपने कुल देवता के मंदिर जाकर चावल और अखरोट की भेंट अर्पित करते हैं। दिवाली के पंच पर्व की परंपरा हमारी संस्कृति और सभ्यता की परिचायक है, जिसे लोगों ने आधुनिकता के इस दौर में भी संजोये रखा हुआ है।

ये भी पढ़ें:  नाहन के कांशीवाला में 214 ग्राम चरस के साथ ये शख्स गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More