HomeCrimeसिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार, SIU...

सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार, SIU टीम ने की कार्रवाई

आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (ND&PS) एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

शिलाई : सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दो युवकों को 712 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार SIU सिरमौर की टीम ने गांव मिल्ला वाईफ्रकेशन के पास दबिश दी, जहां  दो युवकों को तलाशी के लिए रोका गया।

इस दौरान उनके कब्जे से चरस की खेप बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार (37) पुत्र जातीराम निवासी गांव व डाकघर व तहसील शिलाई और आशु वर्मा उर्फ अंकू (21) पुत्र स्व. संतराम निवासी अच्छोटी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:  मास ऑफ कैजुअल्टी के लिए मेडिकल कालेज नाहन में तैयार हो रहा प्लान ऑफ एक्शन, जानें किसलिए है तैयारी

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (ND&PS) एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More