HomeCrime8.5 ग्राम चिट्टे और 3,050 रुपये करंसी सहित 2 गिरफ्तार, घर की...

8.5 ग्राम चिट्टे और 3,050 रुपये करंसी सहित 2 गिरफ्तार, घर की दीवारों पर पुलिस के खिलाफ लिखे थे अपशब्द

पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. ये मामला सदर पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत सामने आया है.

नाहन|
जिला सिरमौर में पुलिस चिट्टा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है. अब ताजातरीन मामले में जिला सिरमौर पुलिस ने चिट्टे और नकदी सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अहम बात यह भी सामने आई कि एक आरोपी ने अपने घर की दीवारों पर पुलिस के खिलाफ अपशब्द भी लिखे हुए थे. पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. ये मामला सदर पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत सामने आया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की एसआईयू टीम गश्त के दौरान नाहन में मौजूद थी. इस बीच पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि साहिल वर्मा (22) पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी मोहल्ला ढाबों, नाहन और आर्यन तोमर (22) पुत्र स्व. विकास तोमर निवासी मोहल्ला ढाबों, नाहन अपने आवासीय मकान में नशे का कारोबार करते हैं. लिहाजा, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 8.5 ग्राम चिट्टा के साथ 3,050 रुपये के करंसी नोट भी बरामद किए. पुलिस के अनुसार आरोपी आर्यन तोमर के घर की दीवारों पर पुलिस के लिए अपशब्द भी लिखे मिले.

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह क्षेत्र के ये 5 होनहार एक साथ बने राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता, चयन से इलाके में खुशी

एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी साहिल वर्मा व आर्यन तोमर को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. उन्होंने बताया कि तफ्तीश के दौरान एक आरोपी आर्यन के घर की दीवारों पर पुलिस के लिए लिखे गए अपशब्दों को साझा नहीं किया जा सकता है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More