HomeEducationरामपुर भारापुर स्कूल में चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चों को बताए उनके अधिकार,...

रामपुर भारापुर स्कूल में चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चों को बताए उनके अधिकार, सुरक्षा से जुड़े कानून

चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर राजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण कानूनों जैसे पोक्सो एक्ट, जे.जे.बी. एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम और बाल श्रम निषेध अधिनियम के बारे में सरल भाषा में समझाया।

पांवटा साहिब : चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर भारापुर में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों और चाइल्ड हेल्पलाइन के महत्व के बारे में शिक्षित करना था।

शिविर की शुरुआत में चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर सुरेश पाल ने बच्चों के चार महत्वपूर्ण अधिकारों- जीवन का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, सहभागिता का अधिकार और विकास का अधिकार पर विस्तार से प्रकाश डाला।

साथ ही उन्होंने बच्चों को उनके कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया और समझाया कि 1098 हेल्पलाइन का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थितियों में ही किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  माजरा के हॉकी एस्ट्रोटर्फ को कांग्रेस सरकार पानी दे सकी न बिजली का कनेक्शन : अनुराग ठाकुर

शिविर में बच्चों के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे स्पॉन्सरशिप स्कीम, सुख शिक्षा योजना और सुख आश्रय योजना की जानकारी भी दी गई, जिससे जरूरतमंद बच्चों को सहायता मिल सके।

इसके अलावा आज के दौर की एक बड़ी चुनौती यानी मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव पर भी गहन चर्चा की गई, ताकि बच्चे इसके सही और गलत इस्तेमाल को समझ सकें।

चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर राजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण कानूनों जैसे पोक्सो एक्ट, जे.जे.बी. एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम और बाल श्रम निषेध अधिनियम के बारे में सरल भाषा में समझाया। एक संवेदनशील विषय ‘अच्छे और बुरे स्पर्श’ को भी उन्होंने उदाहरणों के साथ समझाया, ताकि बच्चे खुद को सुरक्षित रख सकें।

ये भी पढ़ें:  जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के लिए नाहन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

कार्यवाहक प्रधानाचार्या अर्चना गुप्ता ने इस उपयोगी पहल के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी बच्चों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक है, बल्कि उनके भविष्य की नींव भी मजबूत करती है। इस सार्थक पहल में 68 विद्यार्थियों और 15 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह शिविर बेहद सफल रहा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More