HomeEducationखेलों में कैसे बनेगा बच्चों का भविष्य, स्कूलों में 5 साल से...

खेलों में कैसे बनेगा बच्चों का भविष्य, स्कूलों में 5 साल से नहीं हुई शारीरिक शिक्षकों की भर्ती-पदोन्नति, संघ निराश

यह स्थिति न सिर्फ छात्रों को शारीरिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय से वंचित कर रही है, बल्कि प्रदेश में एक स्वस्थ और खेल-प्रेमी युवा पीढ़ी तैयार करने के लक्ष्य में भी बाधा बन रही है।

नाहन : करीब 5 वर्ष से प्रदेश में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति न होने से शारीरिक शिक्षक संघ खासा नाराज है। संघ का मानना है कि यदि स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती ही नहीं होगी तो कैसे बच्चों का भविष्य खेलों में बनेगा।

इसका सीधा असर प्रदेश के हजारों बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है। स्कूलों में शारीरिक शिक्षा का विषय होते हुए भी बिना शिक्षक के बच्चे न केवल पढ़ाई से महरूम हो रहे हैं, बल्कि खेलों में भी हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।

इस मसले पर शारीरिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर के पदाधिकारी नाहन में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंप शारीरिक शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति की मांग उठाई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में सड़क किनारे जख्मी हालत में मिला युवक, PGI रेफर, पिता ने जताई ये आशंका

संघ के जिला मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा, सदस्य संजीव राणा, हरबंस सिंह और विनोद ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करना एक सराहनीय कदम है, लेकिन इस पहल में शारीरिक शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

संघ ने मांग करते हुए कहा कि सरकार को जल्द शारीरिक शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 200 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं और 400 से अधिक स्कूलों में डी.पी.ई. के पद ही स्वीकृत नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:  पोस्टपेड से प्रीपेड होंगे बिजली के मीटर, पहले चरण में सरकारी कार्यालयों में लगेंगे

कुल मिलाकर 600 से अधिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षक नहीं हैं। यह स्थिति न सिर्फ छात्रों को शारीरिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय से वंचित कर रही है, बल्कि प्रदेश में एक स्वस्थ और खेल-प्रेमी युवा पीढ़ी तैयार करने के लक्ष्य में भी बाधा बन रही है।

संघ ने इस बात पर भी जोर दिया कि नई शिक्षा नीति 2020 हर विद्यालय में एक शारीरिक शिक्षक होने को अनिवार्य बताती है, ताकि बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके और उन्हें नशे से दूर रखा जा सके।

अगर स्कूलों में शारीरिक शिक्षक नहीं होंगे, तो बच्चे खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कैसे होंगे? ये बड़ा सवाल है। लिहाजा, रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए, ताकि बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहने के साथ खेलों में भी प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

ये भी पढ़ें:  दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से 32 साल के राहगीर युवक की मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More