HomeEducationहाई स्कूल मलगांव में 10वीं के विद्यार्थियों को दी फेयरवेल, भावुक पलों...

हाई स्कूल मलगांव में 10वीं के विद्यार्थियों को दी फेयरवेल, भावुक पलों के साथ कई गतिविधियों ने यादगार बनाया समारोह

नाहन : गवर्नमेंट हाई स्कूल मलगांव में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर और उनकी उपलब्धियों को समर्पित रहा तो भावुक पलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक संदेशों ने समारोह को यादगार बना दिया.

समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई. विद्यालय की मुख्याध्यापिका शालू परमार ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विदाई केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है. उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

इस मौके पर 10वीं कक्षा के छात्रों ने जूनियर छात्रों और स्कूल स्टाफ को खूबसूरत टाइटल्स दिए, वहीं जूनियर छात्रों ने भी अपने सीनियर्स को टाइटल्स भेंट किए. इसके साथ साथ स्कूल के जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भावुक भाषण दिए. शिक्षकों ने छात्रों को अपना आशीर्वाद देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर योजना को वापस ले सरकार, किसान सभा ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपने सभी शिक्षकों और सहपाठियों का इस आयोजन के लिए आभार जताया. इस दौरान विद्यालय के सभी छात्रों और शिक्षकगणों ने पहाड़ी नाटियों और पंजाबी गानों पर खूब नृत्य किया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More