HomeEducationफ्रेशर पार्टी 'रूबरू-2025' : हर्ष मिस्टर फ्रेशर और मोनिका चुनी गईं मिस...

फ्रेशर पार्टी ‘रूबरू-2025’ : हर्ष मिस्टर फ्रेशर और मोनिका चुनी गईं मिस फ्रेशर

नाहन|
हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन कालाअंब द्वारा फ्रेशर पार्टी ‘रूबरू-2025’ का आयोजन किया गया, जिसमें डीएल एड और बी एड के नए छात्रों का स्वागत किया गया. हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन कालाअंब के चेयरमैन रजनीश बंसल ने नए छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उज्ज्वल भविष्य मेहनत और अनुशासन के मार्ग पर चलकर ही सुनिश्चित होगा.
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत समारोह से हुई. वरिष्ठ छात्रों ने नए छात्रों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने डांस, सिंगिंग और अन्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया. फ्रेशर पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही. इस दौरान बी एड से हर्ष कौशल को मिस्टर फ्रेशर और मोनिका को मिस फ्रेशर से नवाजा गया. वहीं, दूसरी तरफ डीएल एड से संजना को मिस फ्रेशर और सचिन को मिस्टर फ्रेशर चुना गया.
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के निदेशक डॉ. जोगिंद्र सिंह, निदेशक प्रबंधन डॉ. गुरविंदर बक्शी, प्राचार्य हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी डॉ. आरबी शर्मा और डॉ. शाहिना अंसारी प्रिंसिपल हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन कालाअंब ने छात्रों की भागीदारी और उत्साह की सराहना की और साथ ही उन्हें प्रोत्साहित किया.

ये भी पढ़ें:  पुलिस के QRT वाहन ने जमटा में कुचलीं मोटरसाइकिलें, रात को खूब हुआ हंगामा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More