HomeSportsसिरमौर की पुष्पा की कप्तानी में हिमाचल की महिला कबड्डी टीम 38वीं...

सिरमौर की पुष्पा की कप्तानी में हिमाचल की महिला कबड्डी टीम 38वीं नेशनल गेम्स को तैयार, पांवटा साहिब से रवाना

हिमाचल की टीम में सिरमौर के शिलाई की साक्षी शर्मा और श्यामा के अलावा ज्योति ठाकुर, चंपा ठाकुर, भावना ठाकुर, रेशमा, अंशुल, काजल, शगुन, शिवानी और जसप्रीत कौर शामिल हैं.

नाहन|
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा राणा की कप्तानी में खेली जाने वाली 38वीं नेशनल गेम्स की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम तैयार है. सोमवार को टीम पांवटा साहिब से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गई. सिरमौर की बेटी पुष्पा राणा की टीम में शिलाई से ही 2 अन्य खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी. इस टीम में हिमाचल की 12 खिलाड़ी सदस्य शामिल हैं.Himachal's women's Kabaddi team is ready for the 38th National Games
ये प्रतियोगिता 28 जनवरी से 2 फरवरी तक उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित होगी. इससे पहले गोवा में आयोजित 37वीं नेशनल गेम्स में भी हिमाचल की महिला कबड्डी टीम विजेता रही थी. यही नहीं 36वीं नेशनल गेम्स में भी हिमाचल की टीम ने खिताब अपने नाम किया था.
बड़ी बात ये है कि ये दोनों नेशनल गेम्स सिरमौर के शिलाई की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा राणा की कप्तानी में जीती गई थी. अब लगातार तीसरी बार हिमाचल टीम उत्तराखंड में भी नेशनल कबड्डी चैंपियन बनने के लिए तैयार है.
हिमाचल की टीम में सिरमौर के शिलाई की साक्षी शर्मा और श्यामा के अलावा ज्योति ठाकुर, चंपा ठाकुर, भावना ठाकुर, रेशमा, अंशुल, काजल, शगुन, शिवानी और जसप्रीत कौर शामिल हैं.
इस मौके पर कबड्डी कोच गोपाल दास्टा, कबड्डी एसोसिएशन हिमाचल के उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, शिलाई ब्लाक समिति उपाध्यक्ष बलवीर चौहान और पुष्पा राणा के भाई रविंद्र राणा ने टीम को अपनी शुभकामनाएं दींं. उन्होंने उम्मीद जताई कि तीसरी बार लगातार हिमाचल टीम नेशनल गेम्स में चैंपियन बनेगी. इसके लिए टीम पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में लगेंगे भर्ती शिविर, तिथियां तय, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More