HomeEducationहिमाचल के इस जिले के 18 शिक्षकों को सरकार ने दिया पदोन्नति...

हिमाचल के इस जिले के 18 शिक्षकों को सरकार ने दिया पदोन्नति का तोहफा, बने CHT

नाहन|
प्रदेश सरकार ने जिला सिरमौर के 18 शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है. प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत मुख्य शिक्षकों (एचटी) को पदोन्नत कर केंद्रीय मुख्य शिक्षक (सीएचटी) बनाया है. ये सभी 18 शिक्षक मुख्य अध्यापक के पद पर विभिन्न प्राइमरी स्कूलों में काम कर रहे थे. शिक्षा विभाग ने पदोन्नति हुए इन सभी सीएचटी को जिला सिरमौर के दुर्गम इलाकों में तैनाती दी है. जिला सिरमौर में खाली चल रहे कुल 21 सीएचटी के पदों में से शिक्षा विभाग ने नियमों के मुताबिक 3 पद रिजर्व रखे हैं. यानी जिला में अब सीएचटी के पदों को टोटा खत्म हो गया है. इस संबंध में जिला के प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक राजीव ठाकुर ने पदोन्नत हुए नवनियुक्त सीएचटी की विभिन्न स्कूलों में तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए है.

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस पार्टी को श्रीराम के नाम से नफरत, राम से जुड़े हर कार्य का किया विरोध : डॉ. राजीव बिंदल

शिक्षा विभाग के अनुसार पांवटा साहिब ब्लॉक के खारा-1 स्कूल में तैनात रामानंद को शिक्षा खंड बकरास के गुंडाह, नाहन के ढाबो में तैनात उपासना को शिलाई के बेला, पांवटा साहिब के बद्रीपुर स्कूल में तैनात अरूणा कुमारी को खोडोवाला के भगानी स्कूल में सीएचटी पद पर तैनात किया है. इसी तरह सुरला के ढांगवाला में कार्यरत कुलदीप सिंह को सुरला, सुरला के शिल्ली में कार्यरत सरोज बाला को कफोटा के कमरऊ, नाहन के बनोग में तैनात आशा कुमारी को खोडोवाला के नघेता, नौहराधार के डेबरघाट में कार्यरत रमेश चौहान को शिलाई के टिम्बी, संगड़ाह के डूंगी स्कूल में सेवाएं दे रहे सुभाष चंद को शिलाई के भटनोल का सीएचटी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षण शिविर : कौलांवालाभूड़ और ददाहू स्कूलों की छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

वहीं सराहां के डिनरी धिन्नी स्कूल में सेवारत तोता राम को बकरास के कोटापाब, राजगढ़ के लानामोही स्कूल के शिक्षक योगराज को सतौन के कोड़गा, नाहन के बड़ा चौक स्कूल में कार्यरत विनिता जोशी को शिलाई के दाया, सराहां के शमलाती मझगांव स्कूल में शिक्षक अनिल कुमार को सराहां के रामघाट में तैनाती दी गई है. इसके अलावा संगड़ाह के मंडोली स्कूल शिक्षक तोता राम को शिलाई के मानल कुफर, संगड़ाह के सिंयू स्कूल के शिक्षक हेतराम को शिलाई के कंडयारी, कफोटा के इंडोली स्कूल के शिक्षक मुंशी राम को कफोटा के शावगा कांडो, खोड़ोवाला के आगरो स्कूल में तैनात मामचंद को खोड़ोवाला के डांडा और सुरला ब्लॉक के ढांकवाला प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक छत्तर पाल को नाहन के मलगांव में तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें:  मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के 200 पदों के लिए 9 से 10 दिसंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू, इतना मिलेगा मासिक वेतन

उधर, जिला सिरमौर के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि जिला में 18 अध्यापकों को पदोन्नति देकर सीएचटी पद पर तैनात किया गया है, जिन्हें जिला के विभिन्न दुर्गम इलाकों में तैनाती दी गई है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More