HomeHimachalChamba28 फरवरी से दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले...

28 फरवरी से दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्री किरेन रिजिजू

संसदीय और अल्पसंख्यक मामले मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी से 1 मार्च तक दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे।

चंबा : संसदीय और अल्पसंख्यक मामले मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी से 1 मार्च तक दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने केंद्रीय मंत्री के प्रवास की जानकारी देते हुए बताया कि अल्पसंख्यक मामले मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी को 11 बजे विश्राम गृह ढूंडियारा बांग्ला पहुंचेंगे और इसके उपरांत 11:30 बजे वहां से चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे और उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस चंबा में रहेगा।

उन्होंने बताया कि 1 मार्च को सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्री भंजराडू में आईटीआई भवन भंजराडू और स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) तीसा का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि 2:30 बजे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सलूणी में इनडोर स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) की आधारशिला रखेंगे। केंद्रीय मंत्री 3:30 बजे नूरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद, इन तिथियों पर होंगे कैंपस इंटरव्यू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More