HomeEducationजेईई मैन्स परीक्षा में इन विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन, बढ़ाया मान

जेईई मैन्स परीक्षा में इन विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन, बढ़ाया मान

नाहन|
जेईई मैन्स जनवरी सेशन-01 की परीक्षा में करिअर अकादमी के 30 छात्रों ने 80 पर्सेंटाइल से अधिक अंक लेकर अकादमी सहित अभिभावकों का मान बढ़ाया है. इसमें प्रणव तोमर ने 98.60, अभ्युदय बंसल ने 98.29, शौर्य राघव ने 98.17, दिव्यांश अग्रवाल ने 98.4 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए.

इसके अलावा अनुभव ने 97.82, अयान चौहान ने 97.03, यशवर्धन सोलंकी ने 96.6, अक्षज गर्ग ने 95.24, नव्या ने 94.53, काजल शर्मा ने 93.20, लिबा अंसारी ने 93.11, केशव गुप्ता ने 92.62, नंदिनी ठाकुर ने 90.64, अर्पित पराशर ने 88.04, रक्षिता ने 87.60, आयुष भारद्वाज 86.83, विनायक तोमर ने 85.48, अभिनव ने 85.48 पर्सेंटाइल अंक लिए है.

ये भी पढ़ें:  हमारी भी सुनो... स्नातक की पढ़ाई कर रहे सैकड़ों बच्चों को नहीं मिला स्पैशल चांस, दांव पर भविष्य, उम्मीदें भी होने लगी अब धराशायी

इन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय करिअर अकादमी के मनोज राठी, अध्यापकों सहित अपने माता-पिता को दिया है. अकादमी की निदेशक मधुलिका राठी, चेयरमैन एसएस राठी, प्रिंसिपल राजेश सोलंकी और मनोज राठी ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More