HomePoliticsमेडिकल कालेज नाहन को बदलना जनहित में नहीं : डॉ. बिंदल

मेडिकल कालेज नाहन को बदलना जनहित में नहीं : डॉ. बिंदल

नाहन|
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने जारी एक बयान में कहा कि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन ने विगत 5 वर्षों में इलाके के हजारों-हजारों रोगियों का उद्धार किया है.

उन्होंने कहा कि 265 करोड़ रुपए मेडिकल कालेज का 70 करोड़ रुपए नर्सिंग कालेज और 20 करोड़ रुपए मातृ एवं शिशु अस्पताल, यह सारी करोड़ों रुपए की धनराशि केंद्र से स्वीकृत हुई है.

इस धनराशि का प्रयोग न करके कांग्रेस केवल अस्पताल के साथ क्यों राजनीति कर रही है, यह समझ से परे है. उन्होंने मांग की कि अस्पताल में सुधार करें. ज्यादा डाक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ लाए. मेडिकल कॉलेज का रुका हुआ काम जल्द शुरू करे.

ये भी पढ़ें:  मतदाता सूचियों का विशेष संशोधन शुरू, 28 मार्च तक करें दावा-आपत्ति : DC सिरमौर

बिंदल ने कहा कि मेडिकल कालेज के रेजिडेंशियल ब्लॉक को बनाने के लिए फाउंड्री की 30 बीघा जमीन को इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने फिर दोबारा सलाह दी कि मेडिकल कालेज के निर्माण को तुरंत पूरा करें. इसे बदलना जनहित में नहीं है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More