HomeEducation2384 केंद्रों पर होंगी 10वीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं, स्कूल...

2384 केंद्रों पर होंगी 10वीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में होने वाली 10वीं और जमा दो की नियमित कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत प्रदेशभर में कुल 2384 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में होने वाली 10वीं और जमा दो की नियमित कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत प्रदेशभर में कुल 2384 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि विलिंग स्कूल्स की श्रेणी में सूचीबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थी उन्हीं परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे, जिनका उल्लेख अधिसूचना में उनके नाम के सामने किया गया है। इन विद्यालयों ने पूर्व में परीक्षा केंद्र के रूप में कार्य करने के लिए सहमति प्रदान की थी।

ये भी पढ़ें:  अस्पतालों में बुजुर्गों के लिए जल्द शुरू होगी विशेष ओपीडी परामर्श स्लॉट सुविधा : सीएम

अधिसूचना में प्रत्येक परीक्षा केंद्र से संबंधित विद्यालय का नाम, जिला, केंद्र कोड, संबंधित कक्षाएं और बैठक क्षमता का विस्तृत विवरण दिया गया है। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी परीक्षा केंद्रों को निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

परीक्षाओं का संचालन सुचारू, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा केंद्रों में अनुशासन बनाए रखना, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा, परीक्षार्थियों को शांत और अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना संबंधित केंद्र अधीक्षकों की जिम्मेदारी होगी।

ये भी पढ़ें:  Himachal Weather Update: फिर बिगड़ेगा मौसम! लुढ़केगा पारा, थमेगी रफ्तार, जानिए क्या है नई अपडेट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More