HomeHimachalएचआरटीसी के घाटे वाले 390 रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें, बस खरीद...

एचआरटीसी के घाटे वाले 390 रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें, बस खरीद पर 30 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा

इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है और इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक आवेदक आठ फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। यह योजना राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत लागू की गई है।

शिमला : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के लगातार घाटे में चल रहे 390 रूटों पर निजी बसों का संचालन किया जाएगा। इन पर 18, 32 और 42 सीटर बसें चलेंगी। निजी ऑपरेटरों को आर्थिक रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सरकार बस खरीद पर 30 प्रतिशत तक अनुदान देगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है और इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक आवेदक आठ फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

यह योजना राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत लागू की गई है। परिवहन विभाग ने अनुदान और आवेदन प्रक्रिया को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी कर दी है। योजना के तहत केवल वही रूट शामिल किए जाएंगे, जिन्हें सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाएगा। रूटों का आवंटन संबंधित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों के माध्यम से एसओपी के अनुसार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  Himachal: सरकार के निर्देश, करुणामूलक आधार पर आवेदकों का डाटा प्रस्तुत करें अधिकारी 

परिवहन निगम ने अब तक लगभग 620 घाटे वाले रूट सरेंडर करने का निर्णय लिया है। बीते ढाई वर्षों में ये रूट सरेंडर किए गए हैं, लेकिन इनमें से अभी तक केवल 27 रूट पर ही बसों का संचालन शुरू हो पाया है। सरकार का उद्देश्य इन खाली पड़े रूटों पर परिवहन सुविधा बहाल करना और साथ ही स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है।

परिवहन विभाग द्वारा जारी एसओपी के अनुसार आवेदक का स्थायी रूप से हिमाचल का निवासी होना अनिवार्य है और उसका बेरोजगार होना जरूरी है। आवेदक पर परिवहन विभाग का कोई बकाया नहीं होना चाहिए। योजना का लाभ एक परिवार से केवल एक सदस्य को ही दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  भारी बारिश में फंसी जिंदगी, CM सुक्खू के निर्देश पर 5 लोगों को ऐसे रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

आवेदनों की जांच संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों द्वारा की जाएगी। आवेदनों की संख्या मार्गों से अधिक होने पर चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। प्रदेश में उक्त योजना के तहत कांगड़ा में 101, बद्दी-नालागढ़ में 9, कुल्लू में 20, सोलन में 7, शिमला में 68, रामपुर में 14, नाहन में 15, चंबा में 11, बिलासपुर में 19, हमीरपुर 18, मंडी में 95 और ऊना में 13 रूटों का आवंटन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  बादल फटने की बढ़ती घटनाओं पर सुक्खू सरकार गंभीर, HPU सेंटर को वैज्ञानिक अध्ययन के निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More