HomeEmploymentआशा कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, यहां 14 और...

आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, यहां 14 और 15 जनवरी को साक्षात्कार

खंड चिकित्सा अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।

चंबा : खंड चिकित्सा अधिकारी चूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य खंड चूड़ी के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता के स्वीकृत 10 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय चूड़ी में खुंडेल, गान, बलोथ, ब्रेही और ढिमला क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार, जबकि 15 जनवरी को सराहन, लुड्डू, चड़ी, फगड़ी और अठलुईं क्षेत्र के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। सभी साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से आरंभ होंगे।

उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा, जिनमें 8वीं, 10वीं और उससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति/ जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ बीपीएल प्रमाण पत्र (वैध तिथि सहित), विधवा/ निराश्रित/ तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), वैवाहिक स्थिति का प्रमाण, आवासीय सत्यापन प्रमाण पत्र (वार्ड/गांव), आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  8 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, इतना मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य, 1 मार्च के बाद खुलेगा पंजीकरण पोर्टल

खंड चिकित्सा अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More