होमHimachalSirmaurमकर संक्रांति पर मां भंगायणी मंदिर में लगेगा विशाल भंडारा, भारत दर्शन...

मकर संक्रांति पर मां भंगायणी मंदिर में लगेगा विशाल भंडारा, भारत दर्शन तीर्थ यात्रा परिवार कर रहा बड़ा आयोजन

जिला सिरमौर के हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी मंदिर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भारत दर्शन तीर्थ यात्रा परिवार नाहन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा।

नाहन : जिला सिरमौर के हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी मंदिर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भारत दर्शन तीर्थ यात्रा परिवार नाहन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 13 जनवरी 2026 को माता रानी की पावन छत्रछाया में मंदिर परिसर में लोहड़ी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। वहीं, 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक गोपाल अग्रवाल, सुशील गर्ग, अंकुर अग्रवाल, रोहित गोयल, राजकुमार गर्ग, हरिओम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, हरि शरण चौक और प्रदीप सिंघल ने बताया कि जो श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और इच्छा के अनुसार भंडारे में सेवा या सहयोग प्रदान करना चाहते हैं, वे भारत दर्शन तीर्थ यात्रा परिवार के किसी भी सदस्य के माध्यम से अपना योगदान दे सकते हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में भक्तों से इस पावन अवसर पर मां भंगायणी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  मताधिकार का प्रयोग करने वाला सही मायनों में राष्ट्र का सच्चा नागरिक: DC प्रियंका वर्मा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More