HomeEmploymentसिरमौर में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद, 30 दिसंबर तक...

सिरमौर में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद, 30 दिसंबर तक करें अप्लाई

आवेदक की शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष, आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए. प्रार्थी का आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना चाहिए.

नाहन : बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई के तहत आंगनबाड़ी केंद्र धकोली, रोनहाट, नावना व पाव मिनी में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 4 पद भरे जाएंगे. इन पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार 30 दिसंबर, 2024 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय शिलाई में जमा करवा सकती हैं.
इन पदों के लिए साक्षात्कार 7 जनवरी, 2025 को एसडीएम शिलाई के कार्यालय में सुबह 11ः00 बजे से लिए जाएंगे. बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई ने बताया कि आंगनबाडी केंद्र धकोली, रोनहाट, नावना के लिए आवेदनकर्ता ग्राम पंचायत क्षेत्र नाया, रास्त व नावना भटवाड़ की सामान्य निवासी होनी चाहिए, जबकि आंगनबाडी केंद्र पाव मिनी के लिए आवेदक केवल आंगनबाडी केंद्र के फीडर एरिया से ही संबंधित होनी चाहिए.
उन्होंने बताया कि आवेदक की शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष, आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए. प्रार्थी का आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना चाहिए.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में आग की भेंट चढ़ी किराना की दुकान, लाखों के नुकसान का अनुमान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More