Home Employment युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, लगेंगे भर्ती शिविर, ये रहेगी...

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, लगेंगे भर्ती शिविर, ये रहेगी शैक्षणिक योग्यता

0

नाहन|
मैसर्ज एसआईएस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज) इंडिया लिमिटेड शाहतलाई बिलासपुर की ओर से 120 सिक्योरिटी गार्ड के पदों को भरने के लिए सिरमौर जिला में रोजगार कार्यालय के माध्यम से भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है.

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय संगडाह में 19 फरवरी, उप रोजगार कार्यालय नाहन में 20 फरवरी और उप रोजगार कार्यालय कमरऊ में 21 फरवरी, 2025 को भर्ती शिविर आयोजित होंगे.

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं और स्नातक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी ले कर सुबह 10ः00 बजे निर्धारित तिथियों में उप-रोजगार कार्यालयों में पहुंच कर इस मौके का लाभ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  इन पदों के लिए निकली वैकेंसी, कैंपस इंटरव्यू से होगा चयन, पात्रता रखने वाले पहुंचें यहां

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि eemis.nic.in पोर्टल पर इच्छुक आवेदक Online तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदक के Online पंजीकरण के लिए पोर्टल पर Tutorial Video भी डला हुआ है, जिसे देख रोजगार कार्यालय में पंजीकरण Online माध्यम से स्वयं किया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के दूरभाष नंबर 98168-13693 पर संपर्क कर सकते हैं.