10वीं या 12वीं पास के लिए रोजगार का मौका, यहां अप्रेंटिस के 100 पदों के लिए इस दिन होगा कैंपस इंटरव्यू

आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वह संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

0

शिमला : जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से औरो टैक्सटाइल्स साईं रोड़ बद्दी जिला सोलन के लिए अप्रेंटिस के 100 पदों के लिए 23 जनवरी, 2026 को उप रोजगार कार्यालय रामपुर बुशहर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए। आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 23 जनवरी, 2026 को उप रोजगार कार्यालय रामपुर बुशहर में सुबह 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  HRTC के कर्मचारियों को डेढ़ साल से नहीं मिली नई वर्दी, जानिए क्या है वजह, क्यों हुई देरी

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वह संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 01795-272737, 272732 व 272888 पर संपर्क किया जा सकता है।