HomeEmploymentक्यूए एवं क्यूसी पदों के लिए 21 जनवरी को होंगे साक्षात्कार, पढ़े-लिखे...

क्यूए एवं क्यूसी पदों के लिए 21 जनवरी को होंगे साक्षात्कार, पढ़े-लिखे व अनुभवी युवाओं को मौका

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बीएससी, एमएससी, बी फार्मेसी अथवा एम फार्मेसी निर्धारित की गई है। क्वालिटी एश्योरेंस विभाग के लिए गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का अनुभव और क्वालिटी कंट्रोल विभाग के लिए एचपीएलसी एवं अन्य प्रयोगशाला उपकरणों का अनुभव आवश्यक होगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।

मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड फैक्ट्री टकोली जिला मंडी द्वारा जूनियर एग्जीक्यूटिव और एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एश्योरेंस एवं क्वालिटी कंट्रोल विभाग) के एक-एक पद के लिए रोजगार कार्यालय मंडी को अधिसूचना प्राप्त हुई है। इन पदों के लिए फार्मा क्षेत्र की एपीआई इंडस्ट्री में लगभग तीन वर्ष का अनुभव अनिवार्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बीएससी, एमएससी, बी फार्मेसी अथवा एम फार्मेसी निर्धारित की गई है। क्वालिटी एश्योरेंस विभाग के लिए गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का अनुभव और क्वालिटी कंट्रोल विभाग के लिए एचपीएलसी एवं अन्य प्रयोगशाला उपकरणों का अनुभव आवश्यक होगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।

ये भी पढ़ें:  स्कूल आपदा प्रबंधन योजना अनिवार्य, वित्तीय वर्ष के अंत तक एस.डी.एम.पी तैयार करने के निर्देश

साक्षात्कार के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान कंपनी के मानदंडों के अनुसार प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो सहित 21 जनवरी 2026 को फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड, फैक्ट्री टकोली, डाकघर नागवाईं, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  रोजगार पाने को नहीं देने पड़ेंगे एजेंटों को पैसे, HPSEDC देगा विदेश में कार्य करने का मौका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More