HomeEmploymentहिमाचल तारपीन प्रोडक्ट्स कालाअंब में नौकरी का मौका, रोजगार कार्यालय नाहन में...

हिमाचल तारपीन प्रोडक्ट्स कालाअंब में नौकरी का मौका, रोजगार कार्यालय नाहन में इस दिन होंगे इंटरव्यू

नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि हिमाचल तारपीन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कालाअंब में कुल 14 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 14 जनवरी, 2025 को रोजगार कार्यालय नाहन में कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कंपनी में क्यूए/ क्यूसी के 6 पद, केमिस्ट/ ऑपरेटर/ हेल्पर के 5 पद और बॉयलर अटेंडेंट के 3 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, बीएससी और एमएससी रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन सरकार के न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  जगाधरी-पांवटा साहिब रेल लाइन रद्द करने के फैसले का कड़ा विरोध, रेल संघर्ष समिति ने उठाए ये सवाल, नए सर्वे की मांग

इच्छुक अभ्यर्थी 14 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 98050 22389 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More