होमHimachalKulluकुल्लू दशहरा में बजंतरियों को मिलेगा ऐतिहासिक सम्मान और सुविधाएं, विधायक सुंदर...

कुल्लू दशहरा में बजंतरियों को मिलेगा ऐतिहासिक सम्मान और सुविधाएं, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने किया बड़ा ऐलान

उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से दशहरा शुरू होते ही पहले ही दिन से यह राशि प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने देवभूमि बजंतरी कल्याण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए बजंतरियों और देव संस्कृति से जुड़े विभिन्न वर्गों के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय साझा किए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बजंतरियों को दी जाने वाली सहायता राशि कोई केवल वित्तीय मदद नहीं, बल्कि उनके समर्पण और भक्ति के प्रति ‘मान-सम्मान’ का प्रतीक है।

इस प्रक्रिया को सरल बनाते हुए तहसीलदार और प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर ही फॉर्म भरवाए जा रहे हैं तथा इस प्रोत्साहन राशि का त्वरित भुगतान आज से ही शुरू कर दिया गया है, ताकि दशहरा उत्सव के दौरान ही सभी को इसका लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें:  PG की छात्राओं को देखकर अधेड़ करता था अश्लील हरकतें, फिर आरोपी की करतूत का VIDEO बनाकर पुलिस को सौंपी शिकायत

भविष्य की योजना साझा करते हुए उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से दशहरा शुरू होते ही पहले ही दिन से यह राशि प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अन्य संबंधित समूहों को भी स्वीकृत राशि देने का निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर देवभूमि बजंतरी कल्याण संघ अध्यक्ष मेहर सिंह ने स्वागत संबोधन देते हुए मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर एडीएम सुरजीत सिंह राठौर, तहसीलदार अनिल कुमार, महासचिव देवभूमि बजंतरी कल्याण संघ प्रेमचंद सोनी सहित देवभूमि बजंतरी कल्याण संघ के समस्त लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  'हमारे पास सिर्फ 5 मिनट का वक्त होगा...' घेपन झील देखकर लौटीं DC किरण भड़ाना ने क्यों दी ये चेतावनी?
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More