HomeHimachalSirmaurपुरुवाला स्कूल पहुंचीं जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा, अपना विद्यालय योजना...

पुरुवाला स्कूल पहुंचीं जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा, अपना विद्यालय योजना के तहत किया निरीक्षण

जिला आयुष अधिकारी सिरमौर डॉ. इंदु शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरूवाला का निरीक्षण किया। अपना विद्यालय योजना के अंतर्गत निरीक्षण के दौरान डॉ. इंदु ने विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में योग के महत्व पर संवाद किया।

नाहन : जिला आयुष अधिकारी सिरमौर डॉ. इंदु शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरूवाला का निरीक्षण किया। अपना विद्यालय योजना के अंतर्गत निरीक्षण के दौरान डॉ. इंदु ने विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में योग के महत्व पर संवाद किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग अभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. शर्मा ने आयुर्वेदिक जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अपनी दिनचर्या में आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाकर छोटी-मोटी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक उपचारों के लाभों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय में योग प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कहा कि विद्यार्थियों के लिए योग सत्र का भी आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  9 को सोलन आएंगे राज्यपाल, नौणी विश्वविद्यालय में सीनेट बैठक की करेंगे अध्यक्षता

डॉ. इंदु शर्मा ने विद्यार्थियों को मुल्तानी मिट्टी एवं दही के प्रयोग से होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया और इनके उपयोग को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को योग एवं आयुष पद्धतियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More