पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में मरीजों को आयुर्वेदिक पद्धति के जरिए बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। किशनपुर रोड पर स्थित गुर्जर मोहल्ला के समीप परमिश हेल्थ केयर क्लिनिक में सामान्य रोगों के उपचार के साथ स्त्री रोग और बाल स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जहां आयुर्वेदिक पद्धति पर आधारित उपचार प्रणाली के माध्यम से प्राकृतिक तरीके से इलाज किया जाएगा।

परमिश आयुर्वेदिक में BAMS और नाड़ी परीक्षा पद्धति के आधार पर उपचार किया जाएगा। यहां डॉ. सीमा कुमारी (BAMS) स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बीएएमएस की पढ़ाई रोहतक यूनिवर्सिटी से की है और बद्दी व करनाल के अस्पतालों में भी कार्य का अनुभव रखती हैं। अधिक जानकारी के लिए डॉ. सीमा कुमारी से 98055 17715 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि क्लिनिक के उदघाटन के बाद कई मरीज अपने रोगों का आयुर्वेद पद्धति से इलाज करवाने पहुंच रहे हैं।



