HomeNationalभारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम, 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी करेंगे...

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम, 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी करेंगे बातचीत

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर बाद दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई थी। इसमें फैसला लिया गया कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल, और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीज फायर हो गया है।

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों ने युद्ध विराम पर सहमति जता दी है। शनिवार शाम 5 बजे से सीज फायर लागू हो चुका है।

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर बाद दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई थी।

इसमें फैसला लिया गया कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल, और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीज फायर हो गया है। मिसरी ने कहा कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें:  जगाधरी-पांवटा साहिब रेल लाइन रद्द करने के फैसले का कड़ा विरोध, रेल संघर्ष समिति ने उठाए ये सवाल, नए सर्वे की मांग

इसमें कोई पूर्व शर्त या बाद की शर्तें नहीं हैं। सिंधु जल संधि स्थगित है और अन्य सभी उपाय स्थगित हैं। आतंकवाद पर भारत की स्थिति वही है।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति जताई है। इसे लेकर सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है।

ये कदम तब उठाया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार ड्रोन हमले, गोलेबारी और तनावपूर्ण हालात बने हुए थे, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई थी।

ये भी पढ़ें:  अब ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून, PM मोदी ने एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दी बड़ी सौगात
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More