HomeNationalरेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता ने कहा, मैं पीएम नरेंद्र मोदी, अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और दिल्ली की जनता का धन्यवाद करती हूं. मैं अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करूंगी. ये पूरे देश की महिलाओं के लिए सम्मान की घड़ी है.

नई दिल्ली : भाजपा की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया.

विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी 48 विधायक मौजूद रहे. बैठक के बाद रेखा गुप्ता उप-राज्यपाल (एलजी) से मिलने पहुंचीं और सरकार बनाने का दावा पेश किया. इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है.

वह वीरवार दोपहर रामलीला मैदान में 12 बजे शपथ लेंगी. मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता वर्तमान में भाजपा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी.

ये भी पढ़ें:  ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 160 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया

रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद के जुलाना के नंदगढ़ गांव से संबंध रखती हैं. नंदगढ़ में रेखा गुप्ता के दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे. पिता जय भगवान बैंक मैनेजर बने तो दिल्ली में ड्यूटी थी. इस कारण परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया.

रेखा की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई. उन्होंने दिल्ली के ही दौलत राम कालेज से बी कॉम की. इसके बाद एलएलबी की पढ़ाई भी की. 1998 में मनीष गुप्ता के साथ उनकी शादी हुई जो स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस करते हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता ने कहा, मैं पीएम नरेंद्र मोदी, अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और दिल्ली की जनता का धन्यवाद करती हूं. मैं अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करूंगी. ये पूरे देश की महिलाओं के लिए सम्मान की घड़ी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More