HomeHimachalचंबा में आयोजित होगा साहित्य उत्सव, प्रदेश समेत बाहरी राज्यों से वरिष्ठ...

चंबा में आयोजित होगा साहित्य उत्सव, प्रदेश समेत बाहरी राज्यों से वरिष्ठ व नवोदित साहित्यकार लेंगे हिस्सा

डीसी ने बताया कि इस उत्सव के माध्यम से साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जाएगा। उत्सव के दौरान साहित्य से जुड़े विविध विषयों पर परिचर्चाएं, काव्य पाठ और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मार्च माह के द्वितीय सप्ताह में जिला मुख्यालय चंबा में साहित्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में राज्य सहित प्रदेश के बाहर से वरिष्ठ एवं नवोदित साहित्यकार, लेखक, कवि, शोधार्थी तथा विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने साहित्य उत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

डीसी ने बताया कि इस उत्सव के माध्यम से साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जाएगा। उत्सव के दौरान साहित्य से जुड़े विविध विषयों पर परिचर्चाएं, काव्य पाठ और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पुस्तक तथा हस्तशिल्प कलाकृतियों की प्रदर्शनी के साथ-साथ लोकगीत एवं लोकनृत्य, गजल संध्या और नाट्य प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मिला वेस्ट बंगाल से लापता ये व्यक्ति, हजारों किलोमीटर दूर परिवार तक ऐसे पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन को सफल बनाने के लिए साहित्य एवं कला क्षेत्र से जुड़ी स्थानीय गैर-सरकारी संस्थाओं का सहयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डीसी ने कहा कि साहित्य उत्सव न केवल साहित्यकारों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगा, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं को भी साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा देगा। बैठक में आयोजन स्थल, अतिथियों के आमंत्रण, आवास, यातायात, मंच व्यवस्था तथा प्रचार-प्रसार से जुड़े विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. विद्यासागर शर्मा, परियोजना अर्थशास्त्री जिला विकास कार्यालय विनोद कुमार, प्राचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा राकेश राठौर, सहायक आचार्य डॉ. प्रशांत रमन रवि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का सिरमौर प्रवास तय, क्लिक पर जानें कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More