HomeHimachalSirmaurएबीवीपी सोलन विभाग की बैठक में भविष्य की शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों...

एबीवीपी सोलन विभाग की बैठक में भविष्य की शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों पर मंथन

बैठक का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में प्रदेश सह मंत्री लितेश और प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. हरीश गौतम ने सहभागिता करते हुए बैठक की औपचारिक शुरुआत की।

नाहन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन विभाग की विभागीय बैठक नाहन स्थित हिंदू आश्रम में आयोजित की गई, जिसमें संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आने वाले समय की शैक्षणिक, संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत योजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए कार्यकर्ताओं को स्पष्ट दिशा देना रहा।

बैठक का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में प्रदेश सह मंत्री लितेश और प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. हरीश गौतम ने सहभागिता करते हुए बैठक की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर सोलन विभाग प्रमुख डॉ. चमन ठाकुर सहित विभाग के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता, नगर व इकाई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ ये शख्स गिरफ्तार, कार में सवार थे दोनों आरोपी

बैठक को तीन सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में विभाग द्वारा पूर्व में संचालित सदस्यता अभियान, इकाई गठन, जिला अभ्यास वर्ग, स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, राष्ट्रीय और सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। इन कार्यक्रमों की उपलब्धियों के साथ-साथ सामने आई कमियों पर भी गंभीर आत्ममंथन किया गया और उन्हें दूर करने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए।

द्वितीय सत्र में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई, जिसमें युवा केंद्रित कार्यक्रमों, खेलकूद गतिविधियों, रक्तदान एवं वस्त्र बैंक जैसे सामाजिक कार्यों, छात्रावास सर्वेक्षण, छात्र उद्बोधन कार्यक्रम व तहसील और नगर स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर : श्री रेणुकाजी बांध परियोजना को मिली फाइनल फॉरेस्ट क्लीयरेंस, 16 जनवरी को खुलेंगे डायवर्जन टनल के टेंडर

तृतीय एवं अंतिम सत्र में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के दायित्व निर्धारण, नवीन प्रदेश कार्यालय व्यवस्था के अंतर्गत विभागीय सहभागिता व कार्यालयी कार्यों के सुचारु संचालन जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

मार्गदर्शन देते हुए प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. हरीश गौतम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करना चाहिए। वहीं विभाग प्रमुख डॉ. चमन ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संपन्न करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: वर्ष 2026 के लिए ग्राम सभा की बैठकों का शेड्यूल जारी, क्लिक पर जानें ये तिथियां
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More