HomeHimachalपांवटा साहिब में स्कॉर्पियो से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, दो सगे...

पांवटा साहिब में स्कॉर्पियो से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

आरोपियों ने अशरफ की हत्या करने की नियत से पहले गाड़ी से जोरदार टक्कर मारी। फिर चोटिल हुए अशरफ पर दोबारा एप्लाइड फॉर स्कॉर्पियो चढ़ाकर बुरी तरह कुचल दिया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में आपसी रंजिश ने खूनी खेल का रूप ले लिया। शहर के बातापुल के समीप भूपपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते स्कॉर्पियो कार चढ़ाकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय अशरफ अली पुत्र खेरदीन के रूप में हुई है, जो गांव व डा. कलेसर, थाना व तहसील प्रताप नगर, जिला यमुनानगर, हरियाणा का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार मृतक अशरफ अली अपने डंपर की मरम्मत के लिए पांवटा साहिब के भूपपुर में मौजूद था। इसी दौरान पीछे से आशिक अली व खुर्शीद उर्फ ईनाम पुत्र जाहिद निवासी गांव कलेसर, यमुनानगर एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार में आए।

ये भी पढ़ें:  मिनस पुल पार कर उत्तराखंड से हिमाचल की धरती पर द्राबिल पधारे छत्रधारी चालदा महासू महाराज, सिरमौर हुआ पावन, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने अशरफ की हत्या करने की नियत से पहले गाड़ी से जोरदार टक्कर मारी। फिर चोटिल हुए अशरफ पर दोबारा एप्लाइड फॉर स्कॉर्पियो चढ़ाकर बुरी तरह कुचल दिया।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अशरफ को गंभीर हालत में तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

वारदात के समय अशरफ के साथ मौजूद अमजद अली (28) और इसरार (21) को भी गंभीर चोटें आई, जिनका इलाज सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चल रहा है।

इस मामले की शिकायत इसरार पुत्र आरिफ ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में एक उद्योग की भट्टी में धमाका, 4 मजदूर झुलसे, मची अफरा-तफरी

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More