HomeHimachalBilaspurयहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पदों की भर्ती के लिए 2 जनवरी...

यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पदों की भर्ती के लिए 2 जनवरी तक मांगे आवेदन, 6 को साक्षात्कार

शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य और परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो। इस संबंध में आय प्रमाण पत्र कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।

बिलासपुर : बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सत्या ठाकुर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त 5 पदों को भरा जाना है, जिनमें कार्यकर्ता के 2 और सहायिकाओं के 3 पद शामिल हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद ग्राम पंचायत भाखडा के आंगनबाड़ी केंद्र भाखडा-2, ग्राम पंचायत ग्वालथाई के आंगनबाड़ी केंद्र समतेहण-1 में भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिकाओं के एक-एक पद को ग्राम पंचायत मंडयाली के आंगनबाड़ी केंद्र निमावाली, ग्राम पंचायत दबट के आंगनबाड़ी केंद्र दबट-1 और आंगनबाडी केंद्र दबट-3 में भरा जाएगा। इन पदों के लिए प्रार्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा लाभान्वित सर्वे क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य और परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो। इस संबंध में आय प्रमाण पत्र कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए प्रार्थी 2 जनवरी, 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 6 जनवरी, 2026 को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय श्रीनैना देवी जी स्थित स्वारघाट में लिया जाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More