HomeRashifalआज का राशिफल: इन जातकों के लिए बन रहे धन लाभ के...

आज का राशिफल: इन जातकों के लिए बन रहे धन लाभ के योग! मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

आज का पंचांग (20 दिसंबर, 2025) तिथि: प्रतिपदा नक्षत्र: मूल करण: नाग पक्ष: शुक्ल योग: अतिगंड वार: शनिवार

आज का पंचांग (20 दिसंबर, 2025)
तिथि: प्रतिपदा
नक्षत्र: मूल
करण: नाग
पक्ष: शुक्ल
योग: अतिगंड
वार: शनिवार

• आज के शुभ मुहूर्त:
08:30am–09:46am
12:18pm–04:06pm

राहुकाल: 09:46am–11:06am
अभिजीत मुहूर्त: 11:58am–12:38pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में सफल होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बादामी
उपाय: खाने में केसर का प्रयोग करें।

वृष राशि
आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे खर्च कर सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की ज़रूरत है। सावधान रहें, क्योंकि प्रेम में पड़ना आज आपके लिए कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। करिअर से जुड़े फैसले स्वयं करें, बाद में इसका लाभ मिलेगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भगवा
उपाय: एक पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर बहते पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
बेहतर जीवन के लिए अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी वस्तु के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी और ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज गरीबों को सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: किस्मत चमकेगी या बिगड़ेगी! छवि बिगाड़ सकते हैं आपके शत्रु, जानें अपने सितारे...

कर्क राशि
आज अपने खराब मूड को वैवाहिक जीवन में तनाव का कारण न बनने दें। माता-पिता की मदद से आप मानसिक संकट से बाहर निकल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: आज शनि देव की उपासना करें।

सिंह राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेल-जोल बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीपक जलाएं।

कन्या राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ और अनावश्यक यात्राएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। उनकी किसी गतिविधि से नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  मंदिर न्यासों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, DC ने दिए ये निर्देश

तुला राशि
अपने उत्साह पर नियंत्रण रखें। आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है। धन लाभ की पूर्ण संभावना है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से संपर्क बनेगा। यात्राओं का योग भी बन रहा है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत के बावजूद थोड़ी निराशा रह सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। चोट-चपेट का योग बना हुआ है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल नहीं है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: आज किसी दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करें।

धनु राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद गतिविधि में भाग ले सकते हैं। ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा। यात्रा का योग बना हुआ है और यह शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: काले रंग की वस्तुओं का दान करें।

ये भी पढ़ें:  आस्था का केंद्र : नाहन का कालीस्थान मंदिर, जहां बलि की प्रथा का हुआ था अंत, जानें 400 साल का इतिहास

मकर राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं, इसलिए संयम रखें। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शाम को मित्रों के साथ बाहर पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: अपनी पत्नी या प्रेमिका को उपहार दें।

कुंभ राशि
आज मौज-मस्ती भरी यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। धन लाभ प्रचुर मात्रा में हो सकता है। प्रेम प्रसंग और पारिवारिक जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: चारपाई के पाए में तांबे की कील गाड़ें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि
स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। निवेश सोच-समझकर करें। आज किसी से अनावश्यक बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ की संभावना है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मिट्टी के बर्तन में किसी कुत्ते को दूध पिलाएं।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More