HomeHimachalBilaspurजवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा 9वीं व 11वीं में पार्श्व प्रवेश...

जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा 9वीं व 11वीं में पार्श्व प्रवेश के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा, जिला बिलासपुर में रिक्त सीटों के सापेक्ष कक्षा 9वीं एवं 11वीं में पार्श्व प्रवेश परीक्षा-2027 (शैक्षणिक सत्र 2027-28) का आयोजन 10 अप्रैल, 2027 को किया जाएगा।

बिलासपुर : पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा, जिला बिलासपुर में रिक्त सीटों के सापेक्ष कक्षा 9वीं एवं 11वीं में पार्श्व प्रवेश परीक्षा-2027 (शैक्षणिक सत्र 2027-28) का आयोजन 10 अप्रैल, 2027 को किया जाएगा। यह जानकारी प्रभारी प्राचार्य पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा राकेश कटोच ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 30 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं के लिए ऑनलाइन वेबसाइट hitps://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2025/nvsXi_11 पर आवेदन कर सकते है।

विद्यालय प्रबंधन ने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है। किसी असामान्य परिस्थिति अथवा आवेदन संबंधी कठिनाई की स्थिति में अभ्यर्थी विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 9418114501, 9872311414 तथा 8219844779 मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा

Latest Articles

Explore More