HomeHimachalSirmaurदर्दनाक: पांवटा साहिब में सड़क हादसे में महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत,...

दर्दनाक: पांवटा साहिब में सड़क हादसे में महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत, दो बेटियों और 6 माह के बेटे के सिर से उठा मां का साया

हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुर्घटना पुलिस थाना पुरूवाला के तहत नारीवाला के समीप पेश आई।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में दर्दनाक हादसा पेश आया है, जहां एक फीमेल हेल्थ वर्कर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुर्घटना पुलिस थाना पुरूवाला के तहत नारीवाला के समीप वीरवार को दोपहर के आसपास पेश आई।

मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय पूनम पत्नी राजेंद्र, निवासी अजौली, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। महिला कुंडियों पीएचसी में बतौर फीमेल हेल्थ वर्कर तैनात थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने दो दिन पहले ही यहां ज्वाइन किया था। वह पिछले 6 माह से मेटरनिटी लीव पर चल रही थीं।

ये भी पढ़ें:  जयराम का सरकार पर हमला, बोले- 2 दिन में शिमला जिला परिषद चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई तो जाएंगे हाईकोर्ट

जानकारी के अनुसार महिला स्कूटी पर सवार होकर अपने 6 माह के बच्चे को दूध पिलाने घर जा रही थी। इस बीच नारीवाला के पास उत्तराखंड नंबर की कार (UK07DM-2646) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुरूवाला पुलिस थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मृतक महिला अपने पीछे दो बेटियों और 6 साल के मासूम को छोड़ गई हैं। दुर्घटना के सूचना मिलते ही गांव समेत पूरे इलाके में मातम पसर गया।

ये भी पढ़ें:  Crime News : सिरमौर में नशे की बड़ी खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार

एसपी सिरमौर एनएस नेगी हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद कार चालक के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मांगों को लेकर नाहन में गरजे 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी, जोरदार प्रदर्शन के बाद सीएम को भेजा ज्ञापन
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More