HomeHimachalBilaspurBilaspur : 28 सितंबर और 2 अक्तूबर को खुले रहेंगे सभी स्वास्थ्य...

Bilaspur : 28 सितंबर और 2 अक्तूबर को खुले रहेंगे सभी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान

इन दोनों दिनों स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

बिलासपुर : चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि 28 सितंबर और 2 अक्तूबर को क्षेत्रीय अस्पताल स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच के लिए खुला रहेगा।

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर ने बताया कि आगामी 28 सितंबर और 2 अक्तूबर को जिला के सभी नागरिक चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र भी खुले रहेंगे।

उन्होंने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  जल तरंग जोश महोत्सव- 2025 का भव्य आगाज, धर्माणी बोले- वीकेंड डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित होगा बिलासपुर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More