HomeHimachalBilaspurउपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर देने जाएं, तो मौके पर ही ई-केवाईसी सुनिश्चित...

उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर देने जाएं, तो मौके पर ही ई-केवाईसी सुनिश्चित करें गैस एजेंसियां

जिला के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि जब भी गैस एजेंसी के कर्मचारी आपके फोकल प्वाइंट पर गैस आपूर्ति के लिए आएं, तो अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण करवाएं।

बिलासपुर : जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, बिलासपुर बृजेंद्र पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है तथा विभाग द्वारा नियमित रूप से एलपीजी सिलेंडरों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

जिला में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिसके अंतर्गत जिला में कार्यरत 14 गैस एजेंसियों में 3287 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं, जो जिला की दैनिक खपत के अनुसार पर्याप्त हैं।

उन्होंने बताया कि जिला में कार्यरत सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, इनका बढ़ा मानदेय... क्लिक पर पढ़ें हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले

इस संबंध में गैस एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं कि जब भी वह गैस रिफिल के वितरण के लिए फोकल प्वाइंट पर जाएं, तो वहीं मौके पर ही उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी भी सुनिश्चित बनाएं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ई-केवाईसी न होने की स्थिति में भी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन को ब्लॉक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जिला के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि जब भी गैस एजेंसी के कर्मचारी आपके फोकल प्वाइंट पर गैस आपूर्ति के लिए आएं, तो अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण करवाएं।

ये भी पढ़ें:  युवती अपहरण मामले में बवाल, पथराव के बीच 3 पुलिस कर्मियों सहित दर्जन भर लोग चोटिल

Latest Articles

Explore More