होमHimachalBilaspurबिलासपुर : जड्डू से बड़गांव गलू सड़क 31 मार्च तक यातायात के...

बिलासपुर : जड्डू से बड़गांव गलू सड़क 31 मार्च तक यातायात के लिए बंद, आदेश जारी

जारी आदेश में लोगों से जड्डू से बड़गांव गलू रुट के वाहनों को आगामी 31 मार्च तक बाया डोगा-ठठल-जंगल सड़क और जय श्री देवी का मोड से कोसरियां सड़क का उपयोग करने को कहा है।

बिलासपुर : जिला दंडाधिकारी एवं डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मण्डल झण्डुता के अंतर्गत जड्डू से बड़गांव गलू सड़क मार्ग आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी 31 मार्च तक बंद रहेगा।

उन्होंने जारी आदेश में लोगों से जड्डू से बड़गांव गलू रुट के वाहनों को आगामी 31 मार्च तक बाया डोगा-ठठल-जंगल सड़क और जय श्री देवी का मोड से कोसरियां सड़क का उपयोग करने को कहा है। उन्होंने जारी आदेश में बताया कि इस सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य के दौरान केवल एंबुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।

ये भी पढ़ें:  जिसे मरा समझकर फेंक दिया, वह निकला जिंदा; पुलिस को ढाबे से मिला शख्स, हत्या के आरोप में भाई-भाभी जेल में बंद

ये भी पढ़ें :
‘आवाज-ए-हमीरपुर’ प्रतियोगिता में युवा गायकों को मिलेगा मंच, विजेता को 50,000 व उपविजेता को 31000 का इमाम

पीएम श्री विद्यालयों में पहुंचे संयुक्त सचिव संदीप कदम, बच्चों से किया संवाद, जांची व्यवस्थाएं

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More