होमHimachalBilaspurअनुदान पर गेहूं व अन्य कृषि सामग्री प्राप्त करने के लिए फार्मर...

अनुदान पर गेहूं व अन्य कृषि सामग्री प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य

फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसान अपने साथ आधार कार्ड तथा अपनी भूमि के खसरा नंबर की प्रतिलिपि अवश्य लेकर जाएं।

बिलासपुर : उपनिदेशक कृषि, बिलासपुर कुलभूषण धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रशिक्षण शिविरों, समाचार पत्रों तथा अन्य माध्यमों से फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाने वाले गेहूं के बीज व अन्य कृषि सामग्री प्राप्त करने के लिए अपनी फार्मर आईडी नजदीकी लोक मित्र केंद्र अथवा कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से बनवाना सुनिश्चित करें।

कुलभूषण धीमान ने बताया कि रबी सीजन के दौरान गेहूं के बीज व अन्य कृषि सामग्री का वितरण मंगलवार, 27 अक्तूबर, 2026 से केवल फार्मर आईडी के माध्यम से ही किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सोलन में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, पुरानी रंजिश अचानक मारपीट में बदली, तीन घायल

उन्होंने किसानों से अपील की कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, वह अगले दो दिनों के भीतर नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर इसे बनवा लें, ताकि बीज व अन्य कृषि सामग्री प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसान अपने साथ आधार कार्ड तथा अपनी भूमि के खसरा नंबर की प्रतिलिपि अवश्य लेकर जाएं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में दिनदहाड़े युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी फरार, इलाके में दहशत का माहौल

Latest Articles

Explore More