HomeHimachalBilaspurपशु मित्र भर्ती के लिए लुहणू मैदान में 20 अप्रैल को होगा...

पशु मित्र भर्ती के लिए लुहणू मैदान में 20 अप्रैल को होगा शारीरिक परीक्षण

शारीरिक परीक्षण का आयोजन 20 अप्रैल, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से कैहलूर सिंथेटिक एथलेटिक मैदान लुहणू, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।

बिलासपुर : उप-निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन डाॅ. के.एल. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल श्री नैना देवी जी के अंतर्गत पशुपालन विभाग में पशु मित्र के 5 पदों को भरने के लिए शारीरिक परीक्षण का आयोजन 20 अप्रैल, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से कैहलूर सिंथेटिक एथलेटिक मैदान लुहणू, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सालय बस्सी, स्वारघाट, घवांडल तथा पशु औषधालय धुलेहत तथा नांगे ठाकुर के लिए एक-एक पद भरा जाना है।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने उपमंडल श्री नैना देवी जी के पशु चिकित्सालय बस्सी, स्वारघाट, घवांडल तथा पशु औषधालय धुलेहत तथा नांगे ठाकुर के पदों के लिए आवेदन किया है, वह सब भी शारीरिक परीक्षण के लिए निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  चार साल पहले चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद, खरीद-फरोख्त की कड़ी में फंसे कई संदिग्ध

Latest Articles

Explore More