HomeHimachalBilaspur15 जून की डेडलाइन से पहले पूरा करें स्वयं-गणना, DC ने अधिकारी...

15 जून की डेडलाइन से पहले पूरा करें स्वयं-गणना, DC ने अधिकारी -कर्मचारियों को दिए निर्देश

जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वयं-गणना अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में सभी बैठक आयोजित की गई।

बिलासपुर : जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वयं-गणना अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में सभी बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अभी तक स्वयं-गणना नहीं की है, उन्हें शीघ्र इस प्रक्रिया से जोड़ा जाए तथा आगामी 15 जून की निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व शत-प्रतिशत स्वयं-गणना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा प्रभावी नीति निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक और सरकारी कर्मचारी की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  कैनवास पर उतरेगी पहाड़ों की खूबसूरती, अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में जुटेंगे देशभर के नामी चित्रकार

उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभागों में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को भी स्वयं-गणना के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और जनगणना 2027 के सफल आयोजन में जनसहयोग को और अधिक मजबूती मिलेगी।

बैठक के दौरान रिसर्च ऑफिसर ललित शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को स्वयं-गणना प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उनकी स्वयं-गणना सफलतापूर्वक संपन्न करवाई।

ये भी पढ़ें:  HRTC अब बसों में ढोएगा कूरियर पार्सल, DTDC से समझौता

Latest Articles

Explore More