HomeHimachalBilaspurरेलवे लाइन निर्माण कार्य का DC ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों...

रेलवे लाइन निर्माण कार्य का DC ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश

डीसी ने निर्माण कार्य में सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे परियोजना में कार्यरत सभी कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने निर्देश दिए कि साइट पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं।

बिलासपुर : डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने गुरुवार को एसडीएम सदर रजदीप सिंह के साथ बिलासपुर के आसपास बन रहे रेलवे लाइन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण हाल ही में निर्माण क्षेत्र में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने रेलवे लाइन का निर्माण कर रही एचजी इन्फ्रा कंपनी के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी हासिल की और दुर्घटना से संबंधित तथ्यों की समीक्षा की।

उन्होंने कंपनी प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिवार को इंश्योरेंस सहित सभी देय आर्थिक सहायता बिना किसी विलंब के उपलब्ध करवाई जाए।

ये भी पढ़ें:  मेहनतकश हाथों को मिला कामगार कल्याण बोर्ड का सहारा, बच्चों के सपनों में भरे रंग

डीसी ने निर्माण कार्य में सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे परियोजना में कार्यरत सभी कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने निर्देश दिए कि साइट पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं।

ओवरटाइम या अतिरिक्त समय में काम करवाते समय भी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  शहरी निकाय चुनाव के मद्देनजर ऊना में धारा 163 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश रहेंगे लागू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More