HomeHimachalBilaspurजिला मेडिकल डिसेबिलिटी बोर्ड का गठन, 1 अगस्त को होगा दिव्यांगजनों का...

जिला मेडिकल डिसेबिलिटी बोर्ड का गठन, 1 अगस्त को होगा दिव्यांगजनों का परीक्षण

इसमें शिशु रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट शामिल हैं।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर में दिव्यांगजन को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के उद्देश्य से एक दिवसीय चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसके लिए जिला मेडिकल डिसेबिलिटी बोर्ड का गठन मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा की अध्यक्षता में किया गया है। यह शिविर 1 अगस्त, 2025 (गुरूवार) को प्रातः 10:00 बजे से अंतिम लाभार्थी के परीक्षण तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षण का स्थान कक्ष संख्या-203, न्यू ओपीडी कॉम्प्लेक्स, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रहेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस बोर्ड में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं अधिकारियों को नामित किया गया है, जिनमें शिशु रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, डिजिटल मोटर व्हीकल चालान भी ऑनलाइन निपटाने की मिलेगी सुविधा

दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से यह बोर्ड गठित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी संबंधित लाभार्थियों से निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है और अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने को भी कहा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More