HomeHimachalSirmaurगिरिपार के जासवी पहुंची मोबाइल मेडिकल यूनिट, जांचा 92 लोगों का स्वास्थ्य

गिरिपार के जासवी पहुंची मोबाइल मेडिकल यूनिट, जांचा 92 लोगों का स्वास्थ्य

आयुर्वेदिक पद्धति से गंभीर से गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। अगर लोग अपने जीवन में बेहतर खान-पान और योग का सहारा लें।

नाहन : आयुष विभाग के सूरजपुर ब्लॉक के तहत गिरिपार इलाके के जासवी में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसप्रीत कौर के दिशानिर्देशों और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रविश वर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवजोत कौर ने बताया कि शिविर में जासवी के साथ-साथ आसपास क्षेत्र के लोग पहुंचे। कुल 92 लोगों की स्वास्थ्य जांच करके उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान मधुमेह, उच्च रक्त चाप की जांच के साथ दैनिक जीवन की सामान्य बीमारियां जैसे ज्वर, जुकाम, खांसी, कमर दर्द, पाचन रोग, मूत्र रोग, नाड़ी रोग, श्वास रोग, आंख, नाक, कान, गला, पथरी, बवासीर, त्वचा और स्री रोग आदि बीमारियों की जांच की गई। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त और अतिरिक्त जांच के लिए मरीजों को उच्च स्तरीय आयुष अस्पतालों के लिए रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के पांवटा साहिब में ईडी की दबिश, जानिए क्या है पूरा मामला

डॉ. नवजोत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच के उद्देश्य से ही यह मोबाइल मेडिकल यूनिट कार्यक्रम शुरू किया गया है, ताकि दूरदराज इलाकों में लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें। शिविर के माध्यम से लोगों को ये भी सिखाया जाता है कि किस बीमारी के लिए कौन सा आसन और प्राणायाम उन्हें करना चाहिए, ताकि शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके।

आयुर्वेदिक पद्धति से गंभीर से गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। अगर लोग अपने जीवन में बेहतर खान-पान और योग का सहारा लें। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद एक संपूर्ण जीवनशैली है जो हमारे खान-पान और दिनचर्या को सही करके हमारे जीवन को बेहतर बना सकता है। इस अवसर पर आयुष विभाग के आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर और योग प्रशिक्षक बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  स्वर्ण समाज के लिए भाजपा काले कोबरे से भी ज्यादा खतरनाक, यूजीसी मुद्दे पर रुमित ठाकुर का तीखा हमला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More