HomeHimachalBilaspurनिर्वाचक नामावली में किसी भी प्रकार के आक्षेप के लिए 16 अप्रैल...

निर्वाचक नामावली में किसी भी प्रकार के आक्षेप के लिए 16 अप्रैल तक करवाएं आपत्तियां दर्ज

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर पंचायत झंडूता एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) अर्शिया शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन नामावली, हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम 2015 के अनुसार तैयार की जा चुकी है

बिलासपुर : निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर पंचायत झंडूता एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) अर्शिया शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन नामावली, हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम 2015 के अनुसार तैयार की जा चुकी है और जिसकी प्रति एसडीएम कार्यालय तथा नगर पालिका और तहसीलदार झंडूता के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि यदि निर्वाचक नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किए जाने के लिए कोई दावा हो या किसी नाम के सम्मिलित किए जाने संबंधी या किसी प्रविष्टि में किन्हीं विशिष्टियों के बारे में कोई आक्षेप हो तो उन्हें प्रारूप 4, 5 और 6 में 16 अप्रैल या इससे पूर्व दाखिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : घर में चल रहा था ये अवैध कारोबार, पहुंच गई पुलिस, फिर चढ़ गए हत्थे

उन्होंने बताया कि प्रत्येक ऐसा दावा या आक्षेप पुनरीक्षण प्राधिकारी तहसीलदार झंडूता को व्यक्तिगत रुप में या अभिकर्ता या रजिस्ट्रीकृत डाक द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है।

Latest Articles

Explore More