बिलासपुर : सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 रविंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर को बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते डियारा अनुभाग के साथ लगते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर के डियारा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र दनोह, धमना, कोसरियां, वाटर टैंक, डिग्री कॉलेज और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
- ये भी पढ़ें :
मंडी कलम पर भाषा एवं संस्कृति विभाग की पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न - विधायक सोलंकी ने हरिपुर खोल को दी विकास की सौगात, 35 लाख के फुट ब्रिज का किया शिलान्यास



