होमHimachalSirmaurराम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस का नाहन में...

राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस का नाहन में जोरदार प्रदर्शन, शहर में निकाली पदयात्रा

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से जुड़े कथित चंदा अनियमितता के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर ने जिला अध्यक्ष आनंद परमार के नेतृत्व में नाहन शहर में जोरदार प्रदर्शन किया।

नाहन : श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से जुड़े कथित चंदा अनियमितता के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर ने जिला अध्यक्ष आनंद परमार के नेतृत्व में नाहन शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से पदयात्रा के रूप में निकले और चौगान, दिल्ली गेट व नया बाजार होते हुए भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कथित चंदा गड़बड़ी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

जगन्नाथ मंदिर पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा और राम स्तुति का पाठ किया और प्रसाद भी वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन के कथित दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार लोगों को शीघ्र कानून के दायरे में लाया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें:  किन्नौर के शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ, सीएम बोले- कैलाश मानसरोवर यात्रा मामला केंद्र सरकार से उठाएंगे

जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी दल या संगठन के नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यदि राम भक्तों की श्रद्धा और विश्वास के नाम पर जुटाए गए धन में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो इसकी निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक आस्था के नाम पर जनता के विश्वास से खिलवाड़ करने का साहस न कर सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस धार्मिक आस्था का सम्मान करती है, लेकिन आस्था के नाम पर भ्रष्टाचार या अनियमितता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पंचायत चुनाव: चुनावी ड्यूटी से गायब मिला ये कर्मचारी, लापरवाही पर प्रशासन ने थमाया नोटिस

इस पदयात्रा एवं प्रदर्शन में अश्वनी शर्मा, तजिंदर चौहान, ज्ञान चौधरी, कल्याण धागटा, बलोज अहमद, बिनेश राणा, अनिल शर्मा, सिमरल सिंह, राकेश प्रधान, नितिन कुमार, गुरुवाला पंवार, वीरेंद्र सिंह, रामरतन चौहान, सलीम कपूर, आशा शर्मा, कमला चौहान, बबीता ठाकुर, काजल शर्मा, बिलकिस बानो, कुसुम, पवन सिंह, अरुण पंवार, रघुवीर ठाकुर, संतोष देवी, राजेंद्र लोधी, अमन चौहान, वीरेंद्र पासी, लाल सिंह, बाबू राणा, आमीन, मनदीप सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  PGI में जिंदगी की जंग लड़ रहे सिरमौर के मासूम के लिए आगे आए चंडीगढ़ पुलिस के जवान, दान किए प्लेटलेट्स
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More