बिलासपुर : सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में आगामी 25 अप्रैल तक ‘सेव वाटर, प्रिजर्व, प्रोटेक्ट एंड रिस्टोर’ अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जल के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा महिला मंडलों, युवा मंडलों, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों तथा पैरा लीगल वालंटियर्स के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक जल स्रोतों जैसे कुएं, बावड़ियों आदि की सफाई का कार्य किया जा रहा है, ताकि इन स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वह अपने आसपास के प्राकृतिक जल स्रोतों को साफ एवं स्वच्छ रखें तथा जल संरक्षण में अपना योगदान दें।
