HomeHimachalBilaspurसिविल अस्पताल घुमारवीं में पहली बार 2 जटिल सिजेरियन प्रसव कराने वाले...

सिविल अस्पताल घुमारवीं में पहली बार 2 जटिल सिजेरियन प्रसव कराने वाले डॉक्टर्स और स्टाफ को सम्मान, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

सम्मानित होने वालों में डाॅ. अनुपम शर्मा, डाॅ. अभिनव गौतम, डाॅ. दीपक, तकनीकी स्टाफ में उमेश, पूजा, अंकुश और वार्ड स्टाफ सीता और रमा शामिल रहे।

घुमारवीं : नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को घुमारवीं सिविल अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक करवाए गए 2 जटिल सिजेरियन प्रसवों के लिए अस्पताल के डाॅक्टर्स एवं अन्य संबंधित स्टाफ को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में डाॅ. अनुपम शर्मा, डाॅ. अभिनव गौतम, डाॅ. दीपक, तकनीकी स्टाफ में उमेश, पूजा, अंकुश और वार्ड स्टाफ सीता और रमा शामिल रहे।

इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में पहली बार जटिल सिजेरियन प्रसव करवाकर डॉक्टरों एवं तकनीकी स्टाफ ने बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने सभी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

ये भी पढ़ें:  वित्तायोग के अध्यक्ष से CM सुक्खू ने राजस्व घाटा अनुदान जारी रखने का किया आग्रह

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थानों के आधारभूत ढांचे को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं घर के समीप ही उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर के अस्पतालों में भी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे ग्रामीण एवं दूर-दराज के लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उपमंडल एवं ग्रामीण स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों सहित आवश्यक पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की है। साथ ही लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सिविल अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी नियुक्ति की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल: सरकारी स्कूल में घुसकर मिड-डे मील महिला वर्कर की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में सनसनी

धर्माणी ने कहा कि सरकार ने शिमला स्थित अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाना और डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी शुरू की है।

यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे लोगों को प्रदेश के भीतर ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण बिलासपुर जिला में भी स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  मिल्कफेड और एनडीडीबी के बीच ये 3 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित, नाहन और नालागढ़ में लगेंगे दूध प्रसंस्करण संयंत्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More