HomeHimachalनाहन में लौटेगा फुटबॉल का रोमांच, 58वीं राज्यस्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में...

नाहन में लौटेगा फुटबॉल का रोमांच, 58वीं राज्यस्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में जुटेंगे 300 फुटबॉलर

राज्य स्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में देश की नामी संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश के 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

नाहन : हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन व जिला सिरमौर फुटबॉल एसोसिएशन के बैनर तले नाहन में एक से चार दिसंबर तक सीनियर 58वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 300 के करीब खिलाड़ी व करीब 60 ऑफिशियल हिस्सा लेंगे।

यह जानकारी हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के प्रदेश महासचिव एवं जिला सिरमौर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने नाहन में पत्रकार वार्ता में दी है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली जाएगी।

इस प्रतियोगिता में देश की नामी संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश के 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन चयनित खिलाड़ियों की टीम का कैंप पंजाब के महालपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के नामी फुटबॉल कोच उन्हें प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक मैच लीग कम नॉकआउट आधार पर होगा। सभी टीमों को चार पूल में बांटा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  @SIRMAUR: जानलेवा हमले में गंभीर युवक ने PGI चंडीगढ़ में दम तोड़ा, हत्या का केस दर्ज

दीपक शर्मा ने कहा के लीग मैच के बाद सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ एक दिसंबर को समाजसेवी एवं उद्योगपति रूपेंद्र ठाकुर द्वारा किया जाएगा, जबकि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन 4 दिसंबर को नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला सिरमौर फुटबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सोलंकी, महासचिव राकेश पाहवा, वरिष्ठ पदाधिकारी इकराम मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में टैक्सी स्टैंड की मांग ने पकड़ा जोर, सिरमौर टैक्सी-मैक्सी ऑपरेटर सोसायटी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More